फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- पलवल। लघु सचिवालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों की जयंतियां मनाने का उद्देश्य समाज को उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ाना है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सत्य, धर्म और मर्यादा का जीवन दर्शन दिया, जिसकी सीख आज भी प्रासंगिक है। गौरव गौतम ने कहा कि संतों की कोई जाति नहीं होती, वे पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वाल्मीकि समाज के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं करने वाले हैं। भाजपा सरकार जरूरतमंद वर्गों के उत्थान को समर्पित है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में लाडो लक्ष्म...