छपरा, मई 25 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर शिवालय में श्री उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा प्रयागराज से संत श्री अद्वैतानंद जी महाराज के नेतृत्व में आए संतों के भजन कीर्तन से हरपुर शिवालय गुंजायमान है। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बाबा दामोदर दास जी महाराज ने बताया कि डेढ़ सौ से ज्यादा संत महात्मा यहां आए हैं जिनके आवासन एवं भंडारा की समुचित व्यवस्था की गई है। मालूम हो कि ये सभी संत 21 मार्च को ये सभी संत हरपुर शिवालय में आए जिनका भव्य स्वागत किया गया था। बाबा दामोदर दास जी महाराज ने बताया ये सभी संत 30 मई तक यहां रह कर भजन कीर्तन करेंगे। वहीं बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल शनिवार को संतों से मिले तथा उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर साधु संतों का वास होता है वहां की धरती पवित्र हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.