प्रयागराज, फरवरी 3 -- महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के तीसरे अमृत स्नान के अवसर पर जब सजे-धजे अखाड़ों के संत जयघोष करते हुए निकले तो उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। असम, रामेश्वरम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने इस दिव्य अनुभव को अद्भुत बताया। मुंबई से आईं श्रद्धालु चंदा ने बताया कि वह मौनी अमावस्या से पहले ही यहां आ चुकी हैं और सेक्टर 19 में ठहरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि संतों के अमृत स्नान (शाही स्नान) को पहले मोबाइल पर देखा था, लेकिन प्रत्यक्ष दर्शन की उनकी वर्षों पुरानी इच्छा आज पूरी हो गई। उन्होंने भावविभोर होकर कहा कि एक साथ इतने संतों के दर्शन पाकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। ओडिशा के वापी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा था। वहीं रामे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.