सोनभद्र, मार्च 28 -- वाराणसी। रामलीला के विश्वप्रसिद्ध रामनगर का संगत मैदान भी उतना ही चर्चाओं में रहता था क्योंकि रामलीला के दौरान वहां साधु-संतों की संगत जुटती थी। उस जुटान के चलते ही नाम पड़ गया- 'संगत मैदान। अब उस मैदान में साधु-संतों की जगह शराबियों, जुआरियों की पंगत जमती है। अक्सर शाम से देर रात तक उनके जमावड़े से मैदान गुलजार रहता है। इस दौरान महिलाओं, लड़कियों की आवाजाही लगभग बंद रहती है। मैदान पर अवैध कब्जा भी नागरिकों को खल रहा है। बाशिंदों के सामने दूसरी समस्याएं भी 'ओवरफ्लो कर रही हैं। रामनगर में रामपुर वार्ड के संगत मैदान क्षेत्र में 300 से ज्यादा मकान हैं। उनमें पांच से छह हजार लोग रहते हैं। गोपी कृष्णा, गुलाब सिंह पटेल ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद सुविधाएं मिलने को कौन कहे शिकायतें भी नहीं सुनी जा रही हैं। संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.