रांची, जुलाई 1 -- रांची। एचईसी आवासीय परिसर स्थित बी-277, सेक्टर तीन, धुर्वा निवासी धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता रविन्द्र नाथ सिंह ने मंगलवार को प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि संतों का हर वचन जीवन दर्शन होता है। संत वह है, जो सदैव सत्य का आचरण करता है। संत हमें यह सिखाते हैं कि जीवन सिर्फ भौतिकता तक ही सीमित नहीं है, वह कर्मों में विश्वास रखते हुए भक्ति को आवश्यक मानते हैं। संत सही मार्ग दिखाते हैं और जीवन के उद्देश्यों को समझने में मदद करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...