वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिवरात्रि संगीत महोत्सव की 34वीं कड़ी में प्रख्यात कलाकार पद्मश्री पं. सतीश व्यास संतूर वादन से शिववंदना करेंगे। वह महोत्सव की प्रथम निशा में 25 फरवरी को अंतिम प्रस्तुति देंगे। दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में आयोजित महोत्सव में प्रख्यात नृत्यांगना सितारा देवी की पुत्री जयंतीमाला मिश्रा एवं पौत्री ऋषिका मिश्रा दूसरी निशा में 26 फरवरी को कथक का जादू दिखाएंगी। महोत्सव की शुरुआत पं. जवाहर लाल एवं साथियों के शहनाई वादन से होगी। ऋचा जालान, आरिका क्याल एवं भावना क्याल समूह कथक प्रस्तुत करेंगी। भगीरथ जालान का उपशास्त्रीय गायन होगा। दूसरी निशा में दिल्ली के पं. अजय प्रसन्ना का बांसुरीवादन एवं मुंबई की आरती अंकलीकर का शास्त्रीय गायन होगा। तीसरी निशा में 27 फरवरी को वृंदावन की आस्था गोस्वामी का शास्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.