मोतिहारी, मई 7 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के परसौनी टोला के निकट बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को ईलाज को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक पवन कुमार, पिता अनिल दास प्रसाद ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से कोटवा बाइक से बारात जा रहा था। उक्त स्थान पर उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक बारिश व आंधी के कारण बाइक से निमंत्रण खो बैठा, जिससे उक्त घटना हुई। सुचना मिलते ही एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत चकिया अस्पताल लाया गया, जहां व्यक्ति इलाजरत है। घायल युवक की पहचान ग्राम लखौरा, थाना लखौरा, जिला पूर्वी चंपारण निवासी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.