साहिबगंज, फरवरी 20 -- बोरियो। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के दनवार चेक नाका के पास भागलपुर से बोरियो आ रहा ट्रक संतुलन खोने से पलट गया। हादसे में चालक एवं खलासी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर से ट्रांसपोर्ट का समान लेकर ट्रक बोरियो की ओर आ रहा था। दनवार चेक नाका के समीप संतुलन खो देने से ट्रक पलट गया। दुघर्टना में चालक प्रवीण यादव( 45 ) बिहार के भागलपुर जिला के थाना सबौर निवासी एवं खलासी सुभाष कुमार राय ( 35) आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हीं पुअनि सिद्धार्थ शंकर टोप्पो एवं एएसआई सुधीर कुमार तिवारी घटना स्थल पहुंच कर दोनों घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. रोहित कुमार गोंड ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. गौंड ने कहा कि दोनों को हल्की चोट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...