दुमका, जुलाई 5 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। जरमुंडी अंचल सभागार में ग्राम प्रधान मांझी संगठन की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानी व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु संतालपरगना स्तर पर ग्राम प्रधान परिषद का गठन किये जाने पर जोर दिया गया। वहीं चर्चा के दौरान संताल परगना प्रमंडल के सभी ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि प्रतिमाह 10 हजार एवं लेखाहोड़ को सम्मानित राशि 5 हजार करने की मांग राज्य सरकार से की गई। साथ ही झारखंड सरकार के वर्तमान नियोजन नीति 60-40 को अविलंब रद्द करने की मांग की गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान मांझी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल सरकार से मिलकर विभिन्न समस्याओं को बताते हुए अपनी मांगों से अवगत करायेंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रधान सह लेखाहोड़ संघ का एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.