रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में बुधवार से कुहासा कम होने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, राज्य के उत्तर-पूर्व स्थित संताल और दक्षिण-पूर्व स्थित कोल्हान के सभी जिलों में घना कुहासा छाने की चेतावनी जारी की गई है। पलामू, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में कुहासा कम होने से अगले 24 घंटे के बाद कनकनी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री कमी आने की संभावना व्यक्त की है। पारा गिरने से इन जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मंगलवार को भी कुहासा का असर रहा। रांची में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं, पलामू में 300 मीटर, देवघर में 400 मीटर और जमशेदपुर में 700 मीटर की दृश्यता रही। इससे रांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.