पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इसे लोक परंपरा में जितिया व्रत भी कहा जाता है। नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस कठिन व्रत का पालन किया। शनिवार को नहाए-खाए की परंपरा के साथ इसकी शुरुआत हुई। रविवार को व्रती महिलाओं ने निर्जल रहकर स्नान-ध्यान करने के बाद मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण करते हुए अपने बच्चों की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि की मंगलकामना की। सोमवार को शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण किया जाएगा। महिलाओं ने बताया कि यह व्रत तीन दिनों तक चलने वाला कठिन अनुष्ठान माना जाता है। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.