संतकबीरनगर, जनवरी 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। महिलाएं निर्जला व्रत रख कर संतान सुरक्षा व परिवार के सुख समृद्धि की कामना करती हैं। संकष्टी चतुर्थी व्रत के महत्व को बताते हुए आचार्य पं. कृपाशंकर पान्डेय ने कहा कि प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथि आती हैं। एक शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं और दूसरी कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। लेकिन सभी चतुर्थियों में माघ मास की संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना गया है। इसे षकठ चौथ, माघी चौथ, संकटा चौथ, तिलकुट चौथ आदि नामों से जाना जाता है। संकष्टी चतुर्थी का अभिप्राय है संकट...