धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। संतान के दीर्घायु आरोग्यता व सुखमय जीवन के लिए माताओं ने जितिया का कठिन व्रत किया। निर्जला उपवास कर माताओं ने बच्चों के सुख समृद्धि और उन्नति के लिए मंगलकामना की। अश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाने वाला यह व्रत सनातनियो के लिए विशेष है। तीन दिनों तक चलने वाले पर्व के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। तीसरे दिन सोमवार को पारण होगा। महिलाओं ने सुनी जीमूतवाहन की कथा : जिउतिया पर दिनभर निर्जला उपवास रहने के बाद संध्या बेला में महिलाएं एकजुट होकर पारंपरिक जीमूतवाहन की कथा सुनी। संध्या में महिलाएं आसपास के घाट पर पूजा करने पहुचीं। शहर के पम्पू तलाब, बेकारबांध राजेंद्र सरोवर , मनईटांड़ छठ तालाब, मटकुरिया छठ तालाब, सर्वेश्वरी आश्रम सहित अन्य सरोवर में व्रती पहुंची। मोहल्लों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.