प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाओं ने अपनी संतानों के लिए रखा। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु, माता जीमूतवाहन व अपने आराध्य का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। त्रिवेणी बांध के आसपास पुरोहितों से व्रत कथा सुनी गई तो जीमूतवाहन का विधिविधान से पूजन करने के बाद पुरोहितों को दान-दक्षिणा की गई। व्रत का पारण सोमवार को किया जाएगा। निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने अपनी संतानों के सुखद जीवन के कामना करते हुए सोने व चांदी से निर्मित जितिया धागा धारण किया। मान्यता के अनुसार व्रत को करने से माताओं के पुत्र पर आए संकट को टालने के लिए स्नान व दान-दक्षिणा की गई। पूजन में फूल-माला, मिठाई व कई प्रकार के फल रखे गए। पूजन के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.