वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पुत्र प्राप्ति की कामना से लाखों नि:संतान दंपति शुक्रवार को भदैनी स्थित पौराणिक लोलार्क कुंड में स्नान करेंगे। 29 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त से मध्यरात्रि तक होने वाले नहान के लिए आस्थावानों का जमावड़ा बुधवार से ही लगने लगा था। गुरुवार की सुबह कुंड के बाहर सड़क तक बैरिकेडिंग भीड़ से भर गई। लोलार्क कुंड, राजस्थान की बावड़ियों जैसा दिखता है लेकिन इसकी मान्यताएं बिल्कुल अलग हैं। यहां स्नान और लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन मात्र से निःसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति होती है। इसके लिए भाद्रपद मास की षष्ठी तिथि नियत है। जानकार बताते हैं कि इस दिन सूर्य की रोशनी में एक अलग कंपन होता है। इसे लोलन कहते हैं। महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वरनाथ ओझा के अनुसार इस तिथि पर दर्शन मात्र से महादेव दंपतियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.