भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में शनिवार को आश्रम के महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इससे पूर्व शुक्रवार को दोपहर एक बजे आश्रम परिसर से महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कुप्पाघाट आश्रम के पंकज बाबा ने बताया कि शनिवार को जयंती पर प्रातः छह बजे से भजन-कीर्तन एवं स्तुति-प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह आठ बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। पूर्वाह्न 11 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं दोपहर दो बजे सत्संग हॉल में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। जयंती समारोह की तैयारियों में महामंत्री दिव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.