मुंगेर, दिसम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। श्री संतमत सत्संग आश्रम, दरियापुर की ओर से पूज्य भानु बाबा की कृपा पात्र शिष्य सकलदेव बाबा के सानिध्य में संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हीरालाल पासवान के सौजन्य से संपन्न हुआ। सत्संग के दौरान महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों तथा श्री संतमत सत्संग आश्रम दरियापुर टू के संस्थापक भानु बाबा के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उनके शिष्यों के कार्यों और संतमत परंपरा के प्रचार-प्रसार पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अमर ज्योति अनुज ने भजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि गुरुचरण कमल बलिहारी रे, सद्गुरु बिना किसी को सद्ज्ञान कब मिला है तथा भाई हो कैसे जेब गुरु के नगरिया, मैली तोर चदरिया जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन में ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.