मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मधुबनी जिला राष्ट्रीय संतमत सत्संग समिति व क्षेत्रीय धर्म प्रेमी के तत्वावधान में राष्ट्रीय संतमत सत्संग के अंतर्गत 33वां जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन 7 और 8 फरवरी को टाउन क्लब मैदान में होगा। इस विशेष अवसर पर महर्षि मेंहीं योगाश्रम, बैजनाथपुर सहरसा के पूज्यपाद आचार्य महर्षि योगानन्द परमहंसजी महाराज के साथ अन्य वरिष्ठ साधु, महात्मा और विद्वान अपने अमृतमय प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन करेंगे। संरक्षक नवीन कुमार लाल, अध्यक्ष डा. चंद्रशेखर झा, सहायक मंत्री विनय कुमार विश्वास,साधवी रिंकू देवी ने बताया कि सत्संग के दौरान भजन कीर्तन, स्तुति प्रार्थना, संतसंग पाठ और आध्यात्मिक प्रवचन का क्रम रहेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 6 बजे से तथा दोपहर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.