खगडि़या, फरवरी 9 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। खीराडीह गांव स्थित महर्षि मेही सत्संग आश्रम में रविवार को आयोजित 20वां वार्षिक साप्ताहिक ध्यानाभ्यास सत्संग का दिव्य और भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा-भाव के साथ किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आध्यात्मिक वातावरण में साधना का लाभ उठाया। इस पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं को परम पूज्य सत्यनारायण ब्रह्मचारी महाराज एवं परम पूज्य संदीपानंद महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। दोनों संतों के अमृतमय प्रवचनों ने श्रोताओं को ध्यान की गहराई, सत्संग की महिमा और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया। अन्य संतों के श्रीमुख से निकले वचनों ने भी भक्तजनों को साधना के प्रति प्रेरित किया। संतों ने महर्षि मेही परमहंस जी के वचनों से प्रेरणा देते हुए कहा कि सच्चा सुख बाहर की वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपने ही अंतर म...