मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- चौसा, निज संवाददाता। घोषई पंचायत के संतमत सत्संग आश्रम में बुधवार को ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सत्संग आश्रम के व्यवस्थापक रघुनंदन साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 दिसंबर से दो दिवसीय संतमत सत्संग के आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में स्वामी सत्यानंद जी महाराज और सुरेंद्र बाबा को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, रोशनी, लाउडस्पीकर, पेयजल, शौचालय, भोजनालय, मेडिकल सहित अन्य व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर अनिल साह, चंद्रकांत शर्मा, अशोक यादव, रविंद्र कुमार गुप्ता, विजय कुमार, प्रहलाद मंडल, पारो यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.