भागलपुर, फरवरी 5 -- भागलपुर जिला संतमत सत्संग का 17वां अधिवेशन कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में आगामी आठ एवं नौ मार्च को आयोजित होगा। अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दो दिवसीय अधिवेशन में महर्षि चतुरानंद महाराज सहित अन्य साधु-संत भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, स्तुति-प्रार्थना, सदग्रंथ पाठ एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...