सहरसा, फरवरी 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा इटहरी प्रखंड के ईटहरी गांव में 25 व 26 फरवरी को आयोजित होने वाले सहरसा जिला संतमत सत्संग के 62वें वार्षिक अधिवेशन की अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुखिया बेबी देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि भागलपुर के कुप्पाघाट से भगीरथ महाराज, प्रमोदानंद महाराज व सत्यप्रकाश महाराज सहित अन्य संत प्रवचन देंगे।अधिवेशन को लेकर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.