बांका, फरवरी 4 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बांका जिला अंतर्गत बाराहाट प्रखड के आकागोडा में आयोजित संतमत सत्संग का 34वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस अधिवेशन में महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर के स्वामी प्रमोद जी महाराज को सुनने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संतमत अनुयायी साधक श्रद्धालु एवं संत-महात्मा शामिल हुए थे।अधिवेशन के दौरान संतों एवं विद्वान वक्ताओं ने अपने प्रवचनों में संतमत की मूल भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर स्वामी प्रमोद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संतमत आत्मशुद्धि सदाचार और मानव कल्याण का मार्ग है। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के भीतर नैतिकता संयम और करुणा का विकास ह...