बलिया, दिसम्बर 3 -- नगरा। क्षेत्र के चन्द्रवार गांव में बुधवार को संतपति धाम पर शिवनारायणी पंत के संत संतपति महराज का जन्मोत्सव मनाया गया। बताया जाता है कि सात वर्ष की उम्र होने पर वर्ष 1780 में ही उन्हें गुरू दीक्षा प्राप्त करने की जिज्ञासा बढ़ी। तब सन्तपती भगवान ने उन्हें हृदय से लगाकर गुरू शब्द (गुरु मंत्र) सुनाया। इससे हृदय में ज्ञान का प्रकाश हुआ और उन्होंने गुरू की दुःखहरण नाम से वंदना की। इस दौरान पंत के लोगों ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद उन्हें लोग शिवनारायण संतपति के नाम से जानने लगे। मेला में जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगरा के अलावा भीमपुरा, रसड़ा, उभांव आदि थानों की पुलिस रही। इस दौरान महंत केदारदास, रामदयाल जोशी, कपिलदेव केशरी, प्रधान अवधेश चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...