संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर के जिला मुख्यालय खलीलाबाद में सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर में नियमों के विरोध में रैली निकाली। नारेबाजी कर आक्रोश जताकर नए नियमों को वापस लेने की मांग की। एडीएम को ज्ञापन देने के साथ विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। यूजीसी द्वारा जारी किए गए नए कानून को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर हाई स्कूल से खलीलाबाद से मेहदावल बाईपास तक पैदल मार्च निकाल विरोध किया गया। जातिवाद की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई जैसे नारे लिखे बैनर लेकर शहर के बीचोबीच करीब दो किलोमीटर तक लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध कर रहे लोगों ने दुकानदारों से अपील कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.