संतकबीरनगर, जनवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद से करमा खान रोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर के पैर में गोली लगी। रात सवा दो बजे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर के पास से 315 बोर तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना पर एएसपी, सीओ सदर ने मौके का निरीक्षण किया। इससे पूर्व में हुए अलग-अलग दो मुठभेड़ में तीन तस्करों के पैर में गोली लगी थी। एसपी ने फरार चल रहे सगे भाई दो तस्करों पर इनाम घोषित किया था।थाना दुधारा क्षेत्र में 08 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो तस्कर एकलाख पुत्र झिनक निवासी कथकपुरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती, अलाउद्दीन उर्फ कोईल पुत्र वकील निवासी रक्साकला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनग...