संतकबीरनगर, जनवरी 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना के कानपारा-परसौना रोड पर पुलिया के निकट सुबह करीब पांच बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से 315 बोर तमंचा, खोखा, मिस फायर कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर को सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुधारा थाना के रक्शाकला के पास गुरुवार को मुठभेड़ में गैंग के दो तस्करों को गोली लगी थी। तीन तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए थे। तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में एसपी की तीन टीमें जुटी हैं। शुक्रवार को भोर में लगभग 05:10 बजे गो तस्करों के बारे में सूचना मिली तो पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरू की। कानपारा पड़सौना रोड पुलिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.