संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के ग्राम इटौवा में सोमवार को निर्माणाधीन घर की खराब बिजली मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े युवक को जोरदार करंट का झटका लग गया। परिजनों के अनुसार करंट लगने के बाद वह पोल पर चिपक गया था। उसे बांस बल्ली से नीचे उतारा गया। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी बनकटी से लेकर मेडिकल कालेज कैली बस्ती लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। क्षेत्र के इटौवा में विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से बिजली की सप्लाई होती है। विनय उर्फ सुमित मिश्रा (22) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार को निर्माणाधीन घर की खराब बिजली को ठीक करने के लिए प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित पोल पर चढ़ा। इसी दौरान उसे तेज धमाके के साथ जोरदार करंट का झटका लग गया। भाई नामित मिश्र ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.