संतकबीरनगर, फरवरी 6 -- यूपी के संतकबीर नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एसपी सत्यजीत गुप्ता ने लूट की घटना छिपाने और देरी से धाराओं में अल्पीकरण कर छिनैती का मुकदमा दर्ज करने के मामले में बेलहर एसओ नंदू गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसओ के इस कृत्य पर डीआईजी ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। सिद्धार्थनगर तेतरी बाजार स्थित शास्त्री नगर के रहने वाले नूर आलम की मोबाइल की दुकान है। उनकी दुकान पर काम करने वाले उस्का बाजार थाना क्षेत्र स्थित चूड़ीहारी का रहने वाला प्रदीप कन्नौजिया व भदवल का रहने वाला सलीम काम करते थे। एक फरवरी को दोनों मोबाइल का सामान पहुंचाने और कीमत वसूलने खलीलाबाद गए थे। रात में तकरीबन 9:25 बजे दोनों बाइक से लौट रहे। वे बाइक लेकर निघुरी के आगे पहुंचे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रास्ता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.