अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड में रविवार को भी अलीगढ़ में दिन की शुरूआत कचौड़ी के नाश्ते से करने वालों की भीड़ दिखाई दी। कहीं सन्नाटे (रायते) के साथ कचौड़ी तो कहीं खस्ता व दालबाटी का लोग स्वाद लेते दिखे। आपके अखबार हिन्दुस्तान की टीम जब सड़कों पर निकली तो नजारा अलग ही दिखा। सर्दी में धुआं उड़ाते गर्म पकवानों की खुशबू लोगों को खींच लाती नजर आई। मानिक चौक पुलिया, सेन्टर प्वाइंट, खाईडोरा, महावीरगंज, देहलीगेट , रेलवे रोड स्थित कचौड़ी प्रतिष्ठानों के आगे लोग खड़े थे। हाथों में प्लेट और आंखों में गर्म खाने की चाह साफ दिख रही थी। शाम के समय आगरा रोड, रामघाट रोड, मैरिस रोड, एसबीआई तिराहा पर भेलपूरी से लेकर डोसा तक की दुकानों पर देर रात तक भीड़ जमी दिखी।मोमोज, सूप, मैगी और पिज्जा के स्टॉलों पर ऑर्डर लेते दुकानदार लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.