फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक रविवार को टाउनहाल स्थित सुशील गिहार के आवास पर हुई। बैठक में संडे बाजार लगाए जाने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि चौक से घुमना बाजार तक संडे बाजार लगने से आए दिन एंबुलेंस आदि जाम में फंस जाती हैं। जिला प्रशासन संडे बाजार के लिए अन्य स्थान चयनित करे। उन्होंने संडे बाजार क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान, बजरिया रोड, ठंडी सड़क व टाउनहाल पर लगवाए जाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, नगर अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, चंद्रप्रकाश दीक्षित, विमलेश मिश्र, सौरभ पाठक, सुनील कुमार, प्रशांत शाक्य व विश्वनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...