प्रयागराज, जून 8 -- फोटो : डीआरएम ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने रविवार को शहर की सड़क पर साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि साइकिल चलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा है। ऐसे आयोजनों से न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला। अभियान में मंडल कार्यालय के विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...