हरदोई, फरवरी 9 -- संडीला। पिहानी चुंगी स्थित अब्दुलपुरवा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक मीटर रीडर पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संजीव कुमार विद्युत विभाग में सुपरवाइजर के पद पर बालामऊ में तैनात हैं और अतरौली क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी देखते हैं। उनके अधीन 38 मीटर रीडर कार्यरत हैं। बताया, संडीला के सुंबाबाग निवासी धर्मेंद्र सिंह विभागीय कार्यों में दलाली और दबंगई करता है। तीन फरवरी को शिवेंद्र और अमरीश मीटर रीडिंग के लिए पहुंचे, जिनकी आईडी बंद मिली और बिलिंग मशीन भी नहीं थी। उन्होंने धर्मेंद्र सिंह द्वारा आईडी बनवाने की बात कही। फोन पर बात कराने पर धर्मेंद्र सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.