हरदोई, फरवरी 7 -- संडीला। नगर के लोगों को जल्द ही भीषण जाम से निजात मिल सकती है। सीएम के निर्देश पर यहां रिंग रोड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यह रिंग रोड लगभग 16.5 किलोमीटर की होगी। क्षेत्रीय विधायक अलका अर्कवंशी ने विगत माह सीएम योगी से मिलकर नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाने की मांग की थी। विधायक के प्रयासों से रिंग रोड की पहल शुरू हो गई है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विधायक के साथ नगर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड की योजना है। यह रिंग रोड नवीन तहसील से बेगमगंज, बेगमगंज के खखरा से हाजी जमाल के भट्टे तक, वहां से बेनीगंज रोड होते हुए सेंट टेरेसा बाईपास व नवीन तहसील तक बनेगी। रिंग रोड नगर पालिका क्षेत्र के चारों ओर नहर से नहर तक की सीमा बनाई ज...