हरदोई, फरवरी 7 -- संडीला। मुन्नू खेड़ा गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मुन्नू खेड़ा गांव निवासी जब्बार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया घर पर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सलमान, शमशाद, रिजवान, अरमान, आफरीन व शहनाज उसकी पुत्री के सिर में लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मार डालने की नीयत से मारा। सोर सुनकर ग्रामवासी आ गए, उसकी बेटी व पत्नी को बचाया, वह जांनमाल की धमकी देते हुए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...