हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संडीला एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संडीला स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि स्टेट कैपिटल रीजन में संडीला क्षेत्र के विकास की घोषणा के बावजूद भरावन, बालामऊ, बेहंदर, संडीला और कोथावां सहित तहसील क्षेत्र में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके न मिलने के कारण हजारों युवा दिल्ली, नोएडा, मुंबई जैसे बड़े शहरों में मजदूरी और नौकरी के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि संडीला क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों में कम से कम 80 प्रतिशत रोजगार स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.