सीवान, जनवरी 16 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत संठी गांव में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन साई हेल्थ केयर वेलनेस सेंटर, पटना के निदेशक डॉ. राजीव सिंह द्वारा किया गया। शिविर में हड्डी, जोड़ एवं नसों से संबंधित रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 105 बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों ने इसका लाभ उठाया। मकर संक्रांति पर आयोजित इस शिविर को लेकर डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गांव में ही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर शहरों का रुख न करना पड़े। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिविर के दौरान गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबलों का वितरण भी किया गया, जिससे लोगो...