नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई आज यानी शनिवार, 15 नवंबर को आईपीएल रिटेंशन 2026 के आखिरी दिन सभी ट्रेड्स का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं, वहीं सीएसके के मुख्य खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आरआर में सैम कुर्रन के साथ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- IPL रिटेंशन से पहले ट्रेड हुए 8 प्लेयर्स, सैमसन-जडेजा समेत इन्हें मिली नई टीम संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "'हम यहां बस कुछ ही समय के लिए हैं', इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.