गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हुए शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें संजीव कुमार गुप्ता 11वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी क्रम में रामकुमार लाल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष और मंत्री घनश्याम यादव निर्वाचित हुए हैं। संगठन का चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव समेत चार सदस्यों के देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार गुप्ता को 69 वोट मिले। उनके निकटतम जितेन्द्र स्वरूप श्रीवास्तव को 45 वोट मिले। इसी क्रम में दिलीप कुमार को संयुक्त मंत्री, मसूद कलीम कोषाध्यक्ष, प्रभु दयाल संगठन मंत्री व गोपाल यादव प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए हर संभव लड़ाई होगी। इस अवसर पर शिव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.