पटना, दिसम्बर 30 -- बिहार सरकार ने मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी है। इस तबादले में निलंबन से लौटे संजीव हंस को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे विनय कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। विजयालक्ष्मी एन को योजना एवं विकास विभाग को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग, पंकज कुमार को ग्रामीण विकास, के सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंगेर, सारण, तिरहुत और भागलपुर में नये प्रमंडलीय आयुक्त की तैनाती हुई है। राजस्व पर्षद के अपर सदस्य प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। डेयरी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव मनीष कुमार को सारण प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी मिली ह...