धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार की रात अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजीव सिंह ने इस बात की घोषणा की। बुधवार को नामांकन करेंगे। संजीव सिंह भाजपा में हैं। झरिया से भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया से विधायक हैं। मेयर पद के लिए संजीव सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन भी किया था लेकिन पार्टी ने संजीव अग्रवाल को समर्थन दिया है। पार्टी से समर्थन नहीं मिलने के बाद भी संजीव सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी विरोधी कार्रवाई से संबंधित सवाल पर संजीव सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव निर्दलीय आधार पर हो रहा है। इसलिए समझता हूं कि चुनाव लड़ने में कहीं कोई परेशानी नही...