हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 29 -- नीट यूजी, सिपाही भर्ती समेत विभिन्न पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने पैसे के बल पर अभ्यर्थियों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) पास कराने के लिए सॉल्वर गैंग बना रखा है। इस गैंग से कई डॉक्टर जुड़े हैं, जो राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत हैं। मास्टरमाइंड मुखिया ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की पूछताछ में खुद इसकी जानकारी दी है। ईओयू ने न्यायालय की मंजूरी के बाद सोमवार को संजीव मुखिया को फिर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। मंगलवार को उससे पूरे दिन पूछताछ के बाद बुधवार दोपहर बाद वापस जेल भेज दिया जाएगा। ईओयू सूत्रों के मुताबिक, नए बहाल इन डॉक्टरों को परीक्षा के दौरान वास्तविक अभ्यर्थी के डमी के रूप में बिठाया जाता था। बदले में उनको पांच से छह लाख रुपये दिये जाते थे। इस दौरान परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.