रामगढ़, जनवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष के रुप में संजीव बाबला की विधिवत घोषणा हुई। उनके साथ प्रदेश प्रतिनिधि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और रणंजय कुमार कुंटू का मनोनयन हुआ। सभी का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं की ओर से माला पहनाकर किया गया। एक दिन पूर्व जिला कार्यालय में सभी ने नामांकन दाखिल किया था। तमाम प्रक्रिया जिला पर्यवेक्षक उषा पांडेय और चुनाव प्रभारी सरोज सिंह की देखरेख में हुई। संगठन महापर्व के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला का संगठन महापर्व का समापन हुआ है। झारखंड में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का काम पतरातू मंडल में हुआ। संगठन पर्व में सदस्यता अभियान, मंडल अध्यक्ष का चुनाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.