रामपुर, जून 18 -- रामपुर। मंगलवार को सर्व सहयोग एक आस फाउंडेशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की गई। इस अवसर पर संजीव दयाल सक्सेना को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने बताया कि जल्द ही जिले में टीम का गठन किया जाएगा जो जिलेभर में सामाजिक और जनकल्याण कार्यों को गति देगी। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री मनु सक्सेना को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुहेल अहमद ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रदेश विकास अधिकारी गुंजन हिंदुस्तानी ,मयंक सक्सेना ,संजय कश्यप ,मुकुल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.