देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुश्ती जगत के लिए गौरव की बात है कि बाबानगरी निवासी संजीव कुमार झा को झारखंड कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में झारखंड की टीम 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित होने वाले सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष व महिला फ्री स्टाइल तथा पुरुष ग्रीको-रोमन वर्ग-में हिस्सा लेगी। इस बात की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने बताया कि झारखंड कुश्ती की पूरी टीम 8 दिसंबर को रांची से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजीव कुमार झा के निर्देशन में झारखंड टीम इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी। झारखंड टीम के कुश्ती कोच संजीव कुमार झा को जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में झारखंड कुश्...