गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा और महामंत्री विनोद राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि सर्वसम्मति से संजीव धर को मुख्यालय मंडल अध्यक्ष और फिरोजुल हक को मंडल मंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का रमेश मिश्रा और विनोद राय ने माला पहनाकर एवं सभी कार्यकारी सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। यह घोषणा भी की गई कि आगामी दो माह के भीतर मुख्यालय मंडल की पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तृत गठन कर लिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी मंडल में सेवानिवृत्त पदाधिकारी कार्यरत नहीं रहेंगे और सभी मंडलों में नई कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सदस्यता वृद्धि का अभियान भी तेजी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.