धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निगम चुनाव को लेकर सोमवार को धनबाद में दो महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाएं हुईं। एक तरफ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के लिए समर्थन दिया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल इससे नाराज होकर सोमवार को ही देर शाम दुमका पहुंचे और झारखंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो में शामिल हो गए। चंद्रशेखर अग्रवाल पद के लिए पहले ही नामांकन कर चुके हैं। संजीव अग्रवाल भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चार जनवरी को नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वहीं संकेत यह है कि चंद्रशेखर अग्रवाल को अब निगम चुनाव में झामुमो का समर्थन प्राप्त होगा। वैसे इसके लिए झामुमो को अपने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.