बिहारशरीफ, जून 8 -- चंद्रभानू संभालेंगे हिलसा के अंचल निरीक्षक का कार्यभार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस महकमे में फेरबदल का दौर जारी है। इस बार भी कई पुलिस पदाधिकारियों को नये स्थानों पर तैनात किया गया है। संजीव कुमार सिंह को परवलपुर तो विकास कुमार यादव को वेना थाना का थानेदार बनाया गया है। इससे पहले संजीव राजगीर थाना में तैनात थे। वहीं, विकास अभियोजन शाखा में आपनी सेवाएं दे रहे थे। साइबर थाना में तैनात इंस्पक्टर चंद्रभानू को हिलसा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वेना थाना के तत्कालीन थानेदार मनोज कुमार अब अभियोजन शाखा में काम करेंगे। वहीं, परवलपुर के पप्पू कुमार सिंह को राजगीर थाना भेजा गया है। एसपी भारत सोनी के आदेश से जारी पत्र के अनुसार सभी को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इन कारणों से नहीं बन सकते थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.