लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- गोला गोकर्णनाथ। कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की सामान्य आमसभा की बैठक मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में हुई। अध्यक्षता राम विलास वर्मा ने एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा ने किया। जिसमें वार्षिक आय व्यय का लेखा पेश कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अशोक कनौजिया, मूलचंद वर्मा, सभासद नानक चंद वर्मा, शिवनन्दन वर्मा, आनन्द वर्मा, निर्वतमान एसीएमओ रविन्द्रनाथ वर्मा, सत्यराम वर्मा लल्लन आदि ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया। सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें संजील कुमार वर्मा को अध्यक्ष और आशिकर वर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया है। इस मौके पर वीरेंद्र वर्मा, सभासद हरिओम वर्मा, सुरेश चंद कनौजिया, पंकज वर्मा, संजय वर्मा , गोविंद सहाय वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, चंद्रशेखर...