अररिया, फरवरी 11 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के खूटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या चार निवासी 30 वर्षीय संजीत कुमार मंडल हत्याकांड मामले में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी मृतक की पत्नी संझा देवी के आवेदन पर दर्ज की गई है। संझा देवी के अनुसार इन दोनो ने उनके पति को बुलाकर ले गया फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। बताते चले कि संजीत कुमार मंडल नामक वर्षीय युवक का शव सोमवार अहले सुबह नहर के बांध पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान स्वर्गीय भूप नारायण मंडल के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही भरगामा के थानेदार राजेश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया था।वही फारबिसगंज डी एस पी मुकेश कुमार भी उक्त स्थल पर पहुंच कर घटना कि जानकारी ली थी। संजीत कि हत्या कि खबर ...